ब्रेकिंग न्यूज़

Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड

CM नीतीश के गृह जिले में बैंक मैनेजर को मारी गोली, रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

15-Sep-2021 09:23 AM

NALANDA : बिहार में इन दिनों बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. राजधानी पटना से लेकर बिहार के कई जिलों में बदमाश बेखौफ हो गए हैं. ताजा मामला नालंदा जिले का है. यहां बदमाशों ने एक बैंक मैनेजर को गोली मार दी है. रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. नालंदा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र की है. यहां कंचनपुर गांव के पास बदमाशों ने एक बैंक मैनेजर को गोली मार दी. बैंक मैनेजर को लहेरी थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी के पास से अगवा गोली मारी गई है. गोली लगने के कारण गंभीर रूप से जख्मी बैंक मैनेजर को प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर किया गया है. पटना के एक निजी अस्पताल में घायल बैंक मैनेजर का इलाज चल रहा है.


घायल बैंक मैनेजर की पहचान रामजन्म शर्मा के बेटे कुंदन कुमार के रूप में की गई है, जो मूल रूप से जहानाबाद जिला के हुलासगंज थाना क्षेत्र स्थित नरमा गांव के रहने वाले हैं. फिलहाल ये चोलामंडलम बैंक के बिहारशरीफ मेन ब्रांच के मैनेजर हैं और ये बैंक में फाइनांस का काम देखते हैं. उनके परिजन बता रहे हैं कि बदमाशों ने दो लाख रुपये रंगदारी मांगी थी. नहीं देने पर घटना को अंजाम दिया गया है.


जख्मी बैंक मैनेजर के मामा जितेन्द्र कुमार उर्फ पप्पू शर्मा ने बताया कि वह शाम में 6 बजे के करीब बैंक से निकले थे. पत्नी ने 8 बजे देर शाम को फोन किया तो उन्होंने बताया कि काम है, थोड़ी देर में आते हैं. आधे घंटे बाद फिर फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ. उसके बाद परिजन खोजबीन करने लगे और लहेरी थाना को सूचना दी.


मामा ने बताया कि काफी देर बाद कुंदन ने रिश्तेदार को फोन कर बताया कि उन्हें गोली लगी है और वह कंचनपुर के पास एक प्राइवेट स्कूल में छिपे हैं. इसके बाद परिजन वहां पहुंचे और इलाज के लिए पटना ले गये. उनकी जांघ और पेट में गोली लगी थी. उससे पहले पुलिस बाइक और मोबाइल सड़क के पास से जब्त कर चुकी थी. पुलिस लेनदेन का मामला बता रही है.