जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
30-Apr-2021 01:55 PM
PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का कहर जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार के बिहार के मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह की कोरोना से मौत हो गई है. मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. मुख्य सचिव की मौत के बाद प्रशासनिक गलियारे में शोक की लहर है.
अरुण कुमार सिंह 1985 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी थे. 28 फरवरी को सरकार ने उन्हें मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया था. पिछले दिनों वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे और तब से लगातार उनका इलाज चल रहा था.
गौरतलब हो कि 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरुण कुमार सिंह फ़रवरी महीने में बिहार के मुख्य सचिव बने थे. इससे पहले अरुण कुमार सिंह बिहार के विकास आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अरुण कुमार सिंह 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले थे. लेकिन उससे पहले ही कोरोना ने उनकी जिंदगी छीन ली.
1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के निधन से अत्यंत मर्माहत हूं। वे अनुभवी एवं कुशल प्रशासक थे। उनके निधन से प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
— Tarkishore Prasad (@tarkishorepd) April 30, 2021
ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें।
मुख्या सचिव के निधन पर बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने दुःख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के निधन से अत्यंत मर्माहत हूं। वे अनुभवी एवं कुशल प्रशासक थे। उनके निधन से प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें।"