ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल

Home / news / बिहार के मेडिकल कॉलेजों में हड़ताल, इमरजेंसी छोड़कर सभी ओपीडी सेवाएं आज रहेंगी...

बिहार के मेडिकल कॉलेजों में हड़ताल, इमरजेंसी छोड़कर सभी ओपीडी सेवाएं आज रहेंगी ठप

16-Aug-2024 07:46 AM

By First Bihar

PATNA : पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के मामला बिहार में भी गरमा गया है। अब आईएमए ने बिहार में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं को ठप रखने का ऐलान किया है। हड़ताल से ओपीडी सेवाएं और प्लांड सर्जरी सेवाओं पर असर पड़ेगा। इस घटना के विरोध में में बिहार के अस्पतालों में डॉक्टरों ने शुक्रवार के दिन ओपीडी सेवा का बहिष्कार कर दिया है। 


दरअसल, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले में देशभर में चिकित्सकों के बीच आक्रोश देखने को मिल रहा है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर इस घटना का विरोध कर रहे हैं। इसी बीच आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बुधवार देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा परिसर में घुसकर तोड़फोड़ और चिकित्सकों से मारपीट ने चिकित्सकों को और आक्रोशित कर दिया है। इसके बाद घटना के विरोध में बिहार के अस्पतालों में डॉक्टरों ने शुक्रवार के दिन ओपीडी सेवा का बहिष्कार कर दिया है। 


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बिहार इकाई ने प्रदेश के अस्पतालों में अगले 24 घंटे के लिए हड़ताल का ऐलान कर दिया है। आईएमए का कहना है कि बुधवार रात्रि आंदोलनरत चिकित्सकों के ऊपर आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हमला हुआ है और यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। पहले अस्पताल में एक महिला चिकित्सक की हत्या हो जाती है और फिर दोबारा चिकित्सक के लिए न्याय मांगने वाले चिकित्सकों के ऊपर हमला हो जा रही है। इस घटना के विरोध में शनिवार 16 अगस्त सुबह 6:00 से रविवार 17 अगस्त सुबह 6:00 बजे तक अस्पताल में सभी प्रकार के कार्य ठप रहेंगे। सिर्फ आकस्मिक सेवा बहाल रहेगी। 


उधर, घटना के विरोध में पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में गुरुवार देर रात कैंडल मार्च निकाला। जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि वह आज देर रात 10:00 बजे से इमरजेंसी का भी कार्य बहिष्कार करने जा रहे हैं। बंगाल में चिकित्सकों के ऊपर बर्बर हमला हो रहा है, और वह लोग चिकित्सकों की सुरक्षा चाहते हैं।  सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विभिन्न डॉक्टर्स एसोसिएशन के कॉल पर शुक्रवार के दिन ओपीडी सेवा बंद है और प्लांड सर्जरी भी नहीं होगी. जिसका सर्जरी का दिन होगा वह अब किसी और दिन होगा क्योंकि डॉक्टर सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे. हार्ट अटैक, रोड एक्सीडेंट जैसे मामले इमरजेंसी में आते हैं तो उसे देखा जाएगा।