मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
23-Jul-2023 07:09 AM
By First Bihar
PATNA : देश समेत बिहार में साइबर अपराधियों का मनोबल काफी तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। साइबर अपराधी आम तो आम खास लोगों को भी अपने गिरफ्त में लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में आप बिहार सरकार के मंत्री के साथ साइबर क्राइम घटना निकलकर सामने आई है। मंत्री ने इस मामले में पटना साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल, हैकर्स और साइबर ठाकुर ने अब लोगों को ठगने के लिए सहारा लेना शुरू कर दिया है। साइबर अपराधी फेसबुक आईडी को हैक करके या फिर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मैसेंजर से परिचितों को मैसेज भेज कर और मजबूरी बताकर पैसे की डिमांड कर रहे हैं। यह किसी मोटी रकम की डिमांड नहीं करते हैं बल्कि 5 से 20 हजार तक की ही डिमांड करते हैं। इस लिहाजा कोई भी पैसा देने से इसकी जाता नहीं है और आराम से इनके चाल में आ जाते हैं। इसी कड़ी में अब साइबर ठग ने बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता का फोटो इस्तेमाल करते हुए उनके नाम की एक फर्जी फेसबुक आईडी से उनके ही परिचित लोगों से रुपए की मांग कर रहा है।
बताया जा रहा है कि बिहार सरकार के मंत्री आलोक मेहता के करीबी लोगों में से एक दलसिंहसराय के राज दीपक को मंत्री की फेक आईडी से मैसेंजर पर मैसेज भेज कर रुपए की डिमांड की गई। इसके बाद जब राज दीपक ने मंत्री से बात किया तो मामला झूठ निकला। वहीं, इस मामले में आलोक मेहता ने बताया कि मुझे इस मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत इसकी सूचना पटना साइबर सेल में दे दी है। साइबर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। मंत्री ने कहा कि हम लोगों से अपील करते हैं कि इस प्रकार का किसी मैसेज में लेनदेन नहीं करें।
आपको बताते चलें कि ऑनलाइन और डिजिटल दुनिया में है हैकरों से अब कुछ भी सुरक्षित नहीं है। इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ही है कि और फ्रॉड भी तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में जरूरी है कि लोग खुद ही सतर्कता बरतें और सजग रहें।