ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार के लोगों को नक्शा पास कराने में नहीं होगी परेशानी, नीतीश सरकार...

बिहार के लोगों को नक्शा पास कराने में नहीं होगी परेशानी, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

20-May-2023 09:50 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार के लोगों को अब नक्शा पास करने की बाधा दूर हो गई है. इसको लेकर प्रदेश में स्तुविदों और इंजीनियरों का पैनल तैयार कर लिया गया है. जहां शुक्रवार को नगर विकास विभाग ने पंजीकरण के बाद बिल्डरों, वास्तुविदों, नगर निवेशक और सिविल इंजीनियरों की सूची जारी कर दी है.


बता दें विभाग ने 330 वास्तुविद, 713 सिविल इंजीनियर, 226 स्ट्रक्चरल इंजीनियर, 35 वास्तुविद, 158 पर्यवेक्षक, 678 भवन निर्माता, 6 ग्रुप एजेंसी का निबंधन किया है. इसकी सूची विभाग की वेबसाइट पर  जारी कर दी है. सभी नगर निकायों से कहा गया है कि सूची में शामिल वास्तुविदों (आर्किटेक्ट) और सिविल इंजीनियरों का सत्यापन कर लें. निकायों द्वारा काली सूची में शामिल किए गए वास्तुविदों और इंजीनियरों के नाम हटा दिए जाएंगे.


पहली बार नक्शा पास करने में सबसे बड़ी बाधा वास्तुविद सूचीबद्ध वास्तुविदों और सिविल इंजीनियरों का सूचीबद्ध नहीं होना थी. निकायों में नक्शा पास करने के लिए आवेदन नहीं हो रहे थे. जिसके बाद भवन निर्माण से जुड़े वास्तुविद, अभियंता, नगर निवेशक, पर्यवेक्षक एवं भवन निर्माताओं का विभाग द्वारा निबंधन के बाद नक्शा पास करने की समस्या दूर हो गई है.


आवेदनों की जांच के बाद बना पैनल बिहार भवन उपविधि 2022 की उपविधि के प्रावधानों के मुताबिक वास्तुविद, इंजीनियर, भवन निर्माता, पर्यवेक्षक के पैनल के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे. जहां नगर विकास विभाग ने इसके लिए 13 से 31 मार्च का समय दिया था. इन आवेदनों की जांच के बाद अब पैनल तैयार किया गया है.


बता दें बीतेे एक साल से ज्यादा समय से नक्शा पास करने की प्रक्रिया बाधित थी. नियमावली के मुताबिक वास्तुविदों का पंजीकरण विभाग के स्तर से होने के बाद ऑनलाइन आवेदन शुरू होना था. वही  आवेदन ज्यादा लंबित थे जिस वजह से विभाग ने मार्च में ऑफलाइन निपटारा का समय दिया था. अब भवन निर्माता ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के इंतजार में हैं.