बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना मुजफ्फरपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान: 3 दिनों में 9 श्रमिक मुक्त मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM
08-May-2020 09:24 PM
PATNA : बिहार से बाहर फंसे लाखों मजदूरों और छात्रों को वापस लाने की कोशिशें जारी हैं. दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा समेत देश के तमाम राज्यों में बिहारी के प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं. इनकी घर वापसी के लिए सैकड़ों ट्रेनें चलाई जा रही हैं. रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 5 दिनों में हरियाणा से कुल 11 ट्रेनें बिहार के लिए खुलेंगी.
रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 8 मई को अंबाला से भागलपुर और रोहतक से कटिहार के लिए 2 ट्रेनें खुलेंगी. 9 मई को रेवाड़ी से मुजफ्फरपुर, भिवानी से पूर्णिया और रेवाड़ी से किशनगंज के लिए 3 ट्रेनें खुलेंगी. 10 मई को रोहतास से अररिया और रेवाड़ी से कटिहार के लिए 2 ट्रेनें खुलेंगी. 11 मई को रेवाड़ी से अररिया और अंबाला से मुजफ्फरपुर के लिए 2 ट्रेनें खुलेगी. 12 मई को रोहतक से कटिहार और भिवानी से किशनगंज के लिए 2 ट्रेनें खुलेंगी.
रेलवे की ओर से इन सभी 11 स्पेशल श्रमिक ट्रेनों की लिस्ट भी सौंपी गई है. जिसके माध्यम से हजारों मजदूर अपने घर लौट सकेंगे. बता दें कि बिहार सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 70 ट्रेनें बिहार आ चुकी हैं. जिसमें कुल 82544 मजदूर और छात्र बिहार लौट आये हैं. अभी भी लाखों की संख्या में मजदूर और छात्र दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा समेत देश के तमाम राज्यों में फंसे हैं.
यहां देखिये ट्रेनों की लिस्ट -