ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / बिहार : कुत्ते नोंचकर खा गए बेटे का शव, पुलिस ने कहा थाना...

बिहार : कुत्ते नोंचकर खा गए बेटे का शव, पुलिस ने कहा थाना लेकर आओ, बोरे में लाश लेकर 3 किलोमीटर तक पैदल चला पिता

06-Mar-2021 02:47 PM

KATIHAR : जिले के कुर्सेला से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है. दरअसल एक बच्चे की मौत के बाद उसके शव को कुत्ते नोंचकर खा गए. जब पुलिस घटना की छानबीन करने पहुंची तो उसने मृतक के पिता से कहा कि बॉडी को थाने लेकर आओ. पुलिस के कहे अनुसार पिता को मजबूरन बेटे की लाश को एक बोरे में बंदकर 3 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा.


मामला कटिहार के कुर्सेला का है. दरसअल, भागलपुर के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले लेरू यादव 26 फरवरी को अपने 13 साल के बेटे हरिओम यादव नाव के साथ नाव से गंगा नदी पार कर रहे थे. इस दौरान उनका बेटा हरिओम यादव नाव से नदी में गिर गया. लेरू यादव ने अपने बेटे को काफी ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला. कई दिनों तह वह बेटे को ढूंढते-ढूंढते थक गए.


इसके बाद कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के खोरिया घाट पर त्रिमुहानी नदी के किनारे में हरिओम का शव देखा गया था, जिसे किसी ने लावारिस समझकर फिर उसे गंगा नदी में बहा दिया. अपने बेटे के लिए बेचैन पिता ने आखिरकार पता लगा लिया कि वह शव उसके बेटे का है. लाश पड़े रहने की वजह से उसे कुत्तों ने नोच लिया था.


नदी में गिरने के बाद लेरू यादव ने स्थानीय थाना गोपालपुर में अपने बेटे हरिओम की गुमशुदगी की रिपोर्ट  थाने में दर्ज करवाई थी. 3 मार्च 2021 को शव के मिलने की सूचना जैसे ही गोपालपुर थाने को मिला तो गोपालपुर पुलिस और कुर्सेला पुलिस दोनों खेरिया गंगा घाट पहुंची और पिता को कहा कि मामले की जांच होगी. शव का पोस्टमार्टम होगा. ऐसे में हम जाते हैं, तुम शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचो. ये कहकर पुलिस अपने वाहन पर बैठकर चलते बनी. 


इधर, लाचार पिता ने कोई साधन नहीं मिलने की वजह से अपने बच्चे के क्षत-विक्षत शव को थैले में भरा और चल पड़ा. तीन किलोमीटर चलने के बाद जब रास्ते में उसे कुछ लोग मिले, तब पुलिस का असंवेदनशील चेहरा सामने आया. इस पूरे मामले को दूसरे थाने का मामला बता कर एसडीपीओ अमरकांत झा पल्ला झाड़ते दिखे. उन्होंने खेरिया नदी घाट से बच्चे की लाश बरमाद की गई है. 10 दिन पहले उसके लापता होने की शिकायत गोपालपुर थाने में दर्ज कराई गई थी. ऐसे में मामला उस थाने का है, इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है.