Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
07-Jan-2024 06:27 PM
By FIRST BIHAR
DESK: बिहार के औरंगाबाद और अरवल जिले के आतंक को पुलिस ने बेंगलुरू से दबोचा है। 25 हजार के इनामी गुप्तेश्वर उर्फ बूढ़ा पासवान बिहार के कांटी गिरोह का सरगना है जो पुलिस की आंख में धूल झोकने के लिए बेंगलुरू में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था किसी को इस बात की भनक तक नहीं थी कि वो बिहार का मोस्ट वांटेट क्रिमिनल है। गुप्तेश्वर पासवान का नाम टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल है।
उस पर अरवल और औरंगाबाद जिले में 8 मामले दर्ज है जिसमें वो वांछित था।अरवल की ओबरा थाना पुलिस ने उसे बेंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने दी है। उन्होंने बताया कि क्राइम करने के बाद गुप्तेश्वर उर्फ बूढा पासवान बिहार से भागकर बेंगलूरू चला गया था वहां वह प्राइवेट जॉब करने लगा। इस बात की किसी को कानों कान भनक तक नहीं थी कि यह एक अपराधी है।
कंपनी वालों को भी यह बात मालूम नहीं थी। उसके खिलाफ अरवल के मेहंदिया,औरंगाबाद के ओबरा, दाउदनगर और झारखंड के हरिहरगंज थाने में केस दर्ज हैं। ओबरा में लूट की घटना के बाद जांच टीम का गठन किया गया था। पुलिस लूटकांड मामले की जांच कर रही थी तभी गुप्त सूचना के आधार पर टीम बेंगलुरू गई और वहां से उसे दबोचा। उसके खिलाफ लूट और डकैती के कई मामले दर्ज है। बूढा पासवान ट्रक व अन्य वाहनों को निशाना बनाता था और लूटपाट की घटना को अंजाम देता था। बूढा पासवान उर्फ गुप्तेश्वर की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।
पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के 3 सदस्य दिनेश पासवान, गुड्डू राजवंशी और सुरेश राजवंशी को पुलिस पहले की गिरफ्तार कर चुकी है। अब बूढा पासवान पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बेंगलूरू से उसे बिहार लाया जा रहा है यहां उससे पूछताछ की जाएगी और उसकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी दबोचा जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।