जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
30-Apr-2021 09:04 AM
PATNA : लगातार पड़ रही भीषण गर्मी झेलने के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है. बिहार के कई हिस्से में मौसम सुहाना हो गया है. पछुआ की परेशानी के बाद पुरवाई बहने से फिर से नमी आ गई है. इसके प्रभाव से अधिकतम पारे में चार डिग्री तक की गिरावट आई है. पटना का अधिकतम तापमान भी पिछले 24 घंटों में चार डिग्री नीचे आया है. मौसम विभाग ने 1 मई को 23 जिलों में आंधी पानी का येलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में राज्य के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य और उत्तर पूर्वी बिहार सहित दक्षिण पूर्वी बिहार में आंधी पानी की स्थिति भी देखने को मिलेगी. राज्य में कुछ जगहों पर 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी और मेघ गर्जन के बाद बारिश का पूर्वानुमान किया गया है.
मौसमविदों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पूर्वी उत्तरप्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई थी. यह पूर्वी मध्यप्रदेश की ओर शिफ्ट कर गया है. इस चक्रवाती परिसंचरण से मध्य बिहार से होकर निम्न दबाव की रेखा गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक जा रही है. इसके प्रभाव से राज्य के उत्तरी भाग में उत्तरी पूर्वी हवा और दक्षिणी भाग में दक्षिणी हवा चल रही है. इसके परिणाम से राज्य के दक्षिणी पश्चिमी भाग को छोड़कर शेष भाग के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.
अगले 48 घंटों तक राज्य भर में हल्की बारिश और दोपहर में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है. मौसम में बदलाव से पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा राहत पटना के लोगों को मिली है. यहां पारा 41 के पार चला गया था, जो लुढ़कर फिर से 37 डिग्री के आसपास आ गया है. बुधवार की देर रात से ही 40 किमी प्रतिघंटे की अधिकतम रफ्तार से हवा चल रही है. इससे उमस और गर्मी से राहत मिली है. गुरुवार को नवादा और जमुई में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की भी सूचना है.