ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश

बिहार के 5 जवानों को वीरता पदक, गलवान घाटी में हुए थे शहीद

26-Jan-2021 08:07 AM

PATNA: गलवान घाटी में शहीद होने वाले बिहार के पांच लालों को वीरता पदक दिया जाएगा. ये पांच जवान चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए थे. सभी जवान बिहार रेजिमेंट में तैनात थे. 

वीरत पदक पाने वाले जवानों में बिहटा के सुनील, समस्तीपुर के अमन, सहरसा के कुंदन, भोजपुर के चंदन और वैशाली के जयकिशोर को यह वीरता पदक मिलेगा. इसके अलावे बिहार रेजिमेंट के कर्नल बी संतोष बाबू को जो हैदराबाद के रहने वाले थे उनको महावीर चक्र और नायब सूबेदार नुडूराम सोरेन को उड़ीसा के रहने वाले थे उनको वीर चक्र मरणोप्रांत दिया जाएगा.

बता दें कि  पिछले साल 15-16 जून की रात पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में एएलसी पर हुई झड़प में कर्नल समेत भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले का भारत के जवानों ने करारा जवाब दिया था. जवावी कार्रवाई में भारत के जवानों ने चीन के करीब 40 से अधिक सैनिकों को मार गिराया था.