मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा
04-Jul-2021 08:11 PM
JAMUI : बिहार के जमुई जिले में 6 उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण कार्य शुरू हो गया. रविवार को बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह ने जन कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंग किया. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सुमित सिंह के समर्थक और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे. जिन्होंने मंत्री सुमित सिंह को पुल का निर्माण कराने के लिए धन्यवाद दिया.

मंत्री सुमित कुमार सिंह ने चकाई प्रखंड अंतर्गत अत्यंत नक्सल प्रभावित पोझा पंचायत के बेलखरी नदी पर T05 पोझा से पथरिया पथ में बहुप्रतीक्षित मांग उच्चस्तरीय पुल कार्य की शुरुआत की. इसके अलावे उन्होंने जिले के अत्यंत नक्सल प्रभावित क्षेत्र बोंगी पंचायत में T05 पोझा से पथरिया पथ में बोंगी नदी पर उच्चस्तरीय पुल, पोझा से पथरिया रोड मे पथरिया जोर पर उच्चस्तरीय पुल, T05 पोझा से पथरिया में मधुपुर नदी पर उच्चस्तरीय पुल, पोझा से पथरिया रोड में मड़वा जोरिया 1 पर उच्चस्तरीय पुल और मड़वा जोरिया 2 पर उच्चस्तरीय पुल का शिलान्यास किया.

गौरतलब हो कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान किये गए वायदे को आज पूरा करते हुए इन 6 पुलों का कार्यरम्भ किया गया. इस ख़ास मौके पर जिला परिषद सदस्य गोविंद चौधरी,राजीव रंजन पांडेय, युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश राय, कृष्णा मण्डल, पवन, प्रकाश पण्डित, भैया लाल मरांडीउल्फत अंसारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.