ब्रेकिंग न्यूज़

NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल विजय सिन्हा की चेतावनी के बावजूद बाज नहीं आ रहे राजस्व कर्मी, नीतीश के गृह जिले में 45 हजार घूस लेते निगरानी ने दबोचा Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश

बिहार के जेलों में कैदी कर रहे कंपटीशन की तैयारी, ऑनलाइन चलती है क्लास

बिहार के जेलों में कैदी कर रहे कंपटीशन की तैयारी, ऑनलाइन चलती है क्लास

11-Sep-2023 07:21 AM

By First Bihar

BANKA : अपने अक्सर सुना होगा कि कोई गलत काम करोगे तो जेल जाना होगा। जेल की रोटी खानी होगी और जेल का खिचड़ी खाना होगा। लेकिन कभी भी यह बात नहीं सामने आई थी की जेल के अंदर पढ़ाई भी करना होगा। लेकिन अब बिहार में ऐसा जेल भी है जहां कैदियों को ऑनलाइन क्लास दिलवाई जाती है। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें ऑनलाइन कंपटीशन की तैयारी भी करवाई जाती है और इसमें देश के बड़े शिक्षक के जरिए कैदियों को ऑनलाइन क्लास दिलवाई जाती है।


दरअसल, बिहार राज्य के मंडल कारा बांका देश का पहला कारा बना जहां बंदियों के लिए डिजिटल साक्षरता अभियान शुरू किया गया। जहां अबतक करीब 500 बंदियों को डिजिटल रूप से साक्षर किया जा चुका है। इसके अलावा जेल में साक्षरता अभियान के तहत निरक्षर बंदियों को साक्षर किया गया जा रहा है। 


इसके अलावा साथ ही किशोर बंदियों को प्रारंभिक, माध्यमिक शिक्षा के साथ नैतिक एवं व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एनआईओएस के माध्यम से काराधीन बंदियों को माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक में नामांकन लिया जा रहा है। जिसकी परीक्षा अक्टूबर-नवंबर 2023 में आयोजित की जानी है प्रशिक्षित बंदियों द्वारा बांका जेल में प्रतिदिन सुबह प्रार्थना, योगा, व्यायाम एवं पीटी करायी जाती है।


इसके साथ ही कौशल प्रशिक्षण के तहत यूकोआरसेटी, कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा समय-समय पर बकरी पालन, मुर्गी पालन, पशु पालन, अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावे टूरिज्म मैनेजमेंट कोर्स की भी कई बंदियों को शिक्षा दी जा रही है।


उधर , इस संबंध में जब बांका जेल के अधीक्षक सुजीत कुमार राय से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि - जेल में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम बंदियों में बदलाव को नया आयाम दे रहे है। राज्य में पहली बार जेल में बांका से स्मार्ट क्लास की शुरुआत हुई है। वैज्ञानिक अनुसंधान भी इस बात को मानता है कि देखी हुई चीजें ज्यादा याद रहती हैं। जेल में ख्यातिप्राप्त शिक्षकों को बाहर से बुलाना तो संभव नहीं है, लेकिन इन शिक्षकों के ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन के माध्यम से बंदियों को शिक्षा दी जा सकती है। इसके लिए प्रतिष्ठित शिक्षकों से भी संपर्क किया जा रहा है।