बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
03-Aug-2023 07:07 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में एक बार फिर से मानसून ने करवट बदली है। 5 अगस्त तक सामान्य तौर पर अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। विशेष रुप से राजधानी पटना, अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, मुजफ्फरपुर जिलों में झमाझम बारिश के अनुमान जताया जा रहा हैं। इन जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना मौसम विज्ञान ने जतायी है।
लोगों को सचेत किया गया है कि बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे ना रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों को अपने खेतों में ना जाने की अपील की गयी है। कहा गया है कि मौसम सामान्य होने तक इंतजार करें। आज से 5 अगस्त 2023 तक वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। साथ ही साथ इस दौरान अधिकांश जिलों में मेघगर्जन एवं वज्रपात की भी सम्भावना है तथा तेज सतही हवा भी चलने का पूर्वानुमान है।
राज्य के अधिकांश जिलों के एक या दो स्थानों में मेघगर्जन एवं वज्रपात की भी सम्भावना है। मौसम को देखते हुए आमजनों को उचित सावधानी बरतने कि सलाह दी गई है। इस मौसम के संभावित प्रभाव पड़ सकते हैं। जैसे नदियों के जल स्तर में वृद्धि हो सकती है। भारी बारिश के दौरान दृश्यता में प्रभावी कमी, वज्रपात से जान माल एवं पशु की हानि की संभावना,शहरों के निचले स्थानों में जलजमाव आंधी / वज्रपात / ओलावृष्टि से खड़े फसलो एवं फलदार वृक्षों को नुकसान पहुंच सकता है। झुग्गी झोपडी / टिन / कच्चे मकानों को नुकसान हो सकता है।