ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: 'सोना बाबु ने नहीं मानी बात ...', गुस्से में आया बॉयफ्रेंड तो गर्लफ्रेंड को ठोक दी गोली,अब मचा हडकंप पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, महिला-पुरुष की मौत; दो लोगों ने कूदकर बचाई जान पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, महिला-पुरुष की मौत; दो लोगों ने कूदकर बचाई जान Double Decker Flyover : पटना में डबल डेकर फ्लाई ओवर से सीधे पहुंच सकेंगे पीएमसीएच, मल्टी लेवल कार पार्किंग से बनेगी सीधी कनेक्टिविटी मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब

बिहार के हर थाने में होगी महिला पुलिस की तैनाती, पुलिसिंग को दुरुस्त करने के लिए नीतीश ने की हाई लेवल मीटिंग

बिहार के हर थाने में होगी महिला पुलिस की तैनाती, पुलिसिंग को दुरुस्त करने के लिए नीतीश ने की हाई लेवल मीटिंग

04-Jun-2021 03:52 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के अपने एजेंडे को अब पुलिसिंग में भी प्राथमिकता देने का फैसला किया है. बिहार के सभी थानों में महिला पुलिस पदाधिकारी और महिला पुलिस की तैनाती होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज क्राइम कंट्रोल को लेकर एक का हाई लेवल मीटिंग की. सीएम ने बैठक के दौरान यह निर्देश दिया कि सभी थानों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए.


शुक्रवार को सीएम नीतीश ने मीटिंग में कहा कि इससे थाने में आकर शिकायत करने वाली महिलाओं का मनोबल बढ़ेगा और उनकी शिकायतों का समाधान भी ठीक तरीके से हो पाएगा. मुख्यमंत्री के इस निर्देश को अब बिहार पुलिस के अंदर महिला सशक्तिकरण के ब्लूप्रिंट के तौर पर देखा जा रहा है. इसके अलावा बिहार में पुलिसिंग को दुरुस्त करने के लिए सीएम नीतीश ने कई तरह के निर्देश दिए हैं. जमीन विवाद से जुड़े मामलों को खत्म करने और जमीन विवाद से जुड़े मामलों का निपटारा करने के साथ अपराधिक घटनाओं में नियंत्रण को लेकर नीतीश ने बिहार पुलिस को नया होमवर्क दिया है.


बिहार में अब सभी जिलों के डीएम और एसपी महीने में एक बार जमीन संबंधित आपसी विवाद को खत्म कराने के लिए बैठक करेंगे. साथ ही साथ जिले में तैनात एसडीओ और एसडीपीओ को 15 दिनों में एक बार इस तरह की बैठक करनी होगी. जबकि अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष हर हफ्ते नियमित रूप से बैठकर जमीन विवाद से जुड़े मामलों का निपटारा कराएंगे.


क्राइम कंट्रोल और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हाई लेवल मीटिंग के दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि राज्य के हर जिले में रात्रि गश्ती को बढ़ावा दिया जाए. नाइट पेट्रोलिंग होने से अपराधियों का मनोबल नीचे जाता है और पुलिस की मुस्तैदी से विधि व्यवस्था बनी रहती है. इसके अलावा सीएम नीतीश ने कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


सीएम नीतीश ने कहा कि अपराध अनुसंधान के काम में कोई लापरवाही ना हो इसके लिए भी बार-बार समीक्षा की आवश्यकता है. सीएम की इस हाई लेवल मीटिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार के डीजीपी एसके सिंघल और पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र कुमार भी जुड़े हुए थे. इनके अलावा बिहार पुलिस के तमाम आलाधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ इस बैठक में मौजूद रहे.


हाई लेवल मीटिंग में बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त आमिर सुबहानी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद के साथ-साथ विशेष शाखा के अपर पुलिस महानिदेशक जे एस गंगवार भी जुड़े हुए थे.