ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / बिहार के डीजीपी भट्टी की विदाई: CISF के डीजी बनाये गये, छवि कड़क...

बिहार के डीजीपी भट्टी की विदाई: CISF के डीजी बनाये गये, छवि कड़क थी लेकिन कोई कमाल नहीं दिखा पाये

28-Aug-2024 07:23 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी की विदाई हो गयी है. केंद्र सरकार ने आज उन्हें सीआईएसएफ का डीजी बनाने का आदेश जारी कर दिया है. दिसंबर 2022 में बिहार के डीजीपी का कार्यभार संभालने वाले भट्टी की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर पहले से ही चर्चा चल रही थी. राज्य सरकार ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की अनुमति दे दी थी. आज उनकी पोस्टिंग कर दी गयी.


केंद्र सरकार की ओर से भट्टी की नयी पोस्टिंग को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसके मुताबिक 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी आर.एस. भट्टी को सीआईएसएफ का डीजी बनाने की जानकारी दी गयी है. भट्टी 30 सितंबर 2025 तक इस पद पर बने रहेंगे. यानि वहां उनका कार्यकाल 13 महीनों का होगा.


पहले से तय थी विदाई

आरएस भट्टी ने दिसंबर 2022 में बिहार के डीजीपी का कार्यभार संभाला था. उनकी छवि कड़क अधिकारी की मानी जाती रही है. लेकिन बिहार का डीजीपी बनने के बाद वे कोई कमाल नहीं दिखा पाये. बिहार के लॉ एंड आर्डर को लेकर लगातार सवाल उठते रहे. ऐसी लगातार घटनायें होती रहीं, जिससे सरकार औऱ पुलिस पर गंभीर सवाल उठते रहे. आखिरकार वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेज दिये गये.


पहली दफे डीजीपी ने पद छोड़ा

बिहार के इतिहास में संभवतः ये पहला वाकया है जब डीजीपी ने अपना पद छोड़ कर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का फैसला लिया है. भट्टी का कार्यकाल अभी एक साल और बचा था. लेकिन बीच में ही उन्होंने सीआईएसएफ में जाने का फैसला ले लिया. सीआईएसएफ का डीजी ऐसा अहम पद नहीं होता जिसके लिए किसी राज्य का डीजीपी अपनी कुर्सी छोड़ दे. 


दबाव में थे भट्टी

पुलिस मुख्यालय के सूत्रों की मानें तो डीजीपी के पद पर रहते हुए राजविंदर सिंह भट्टी दबाव में थे. वे पुलिस को ठीक करने के लिए फ्री हैंड चाहते थे. लेकिन पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों तक में ट्रांसफर पोस्टिंग में डीजीपी की नहीं चल रही थी. एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी ही नहीं बल्कि डीएसपी तक की पोस्टिंग सीएम आवास से की जा रही थी. ऐसे में भट्टी अपने मुताबिक काम नहीं कर पा रहे थे.


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों लगातार आरोप लगा रहे थे कि पुलिस में डीजीपी की चल नहीं रही है. चढावा लेकर ट्रांसफर पोस्टिंग की जा रही है. डीजीपी ने अपने पसंद के अधिकारियों की फील्ड में तैनाती की लिस्ट तैयार की थी लेकिन सरकार ने उसका नोटिस नहीं लिया. तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि सीएम के चमचे-बेलचे ट्रांसफर पोस्टिंग कर रहे हैं.

news image

news image