Bihar Crime News: 'सोना बाबु ने नहीं मानी बात ...', गुस्से में आया बॉयफ्रेंड तो गर्लफ्रेंड को ठोक दी गोली,अब मचा हडकंप पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, महिला-पुरुष की मौत; दो लोगों ने कूदकर बचाई जान पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, महिला-पुरुष की मौत; दो लोगों ने कूदकर बचाई जान Double Decker Flyover : पटना में डबल डेकर फ्लाई ओवर से सीधे पहुंच सकेंगे पीएमसीएच, मल्टी लेवल कार पार्किंग से बनेगी सीधी कनेक्टिविटी मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब
05-Jun-2021 06:57 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के दरभंगा जिले से सामने आ रही है, जहां समदपुरा गांव में तालाब में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई है. युवकों की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना दरभंगा जिले के समदपुरा गांव की है, जहां तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की जान चली गई. मृतकों की पहचान गांव के ही फेकन दास के 24 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार दास और 18 वर्षीय पुत्र दिनेश दास के अलावा सुरेंद्र दास के 19 वर्षीय पुत्र रविन दास के रूप में हुई है. तीनों एक साथ गांव के छपकाही पोखर में स्नान करने गए थे. इसी क्रम में डूबने से उनकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे. लोगों ने तीनों को तालाब से निकालकर आनन-फानन में बहेड़ी पीएचसी पहुंचाया. वहां पीएचसी प्रभारी डॉ. बीडी महतो ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. पीएचसी प्रभारी ने तीनों युवकों की मौत होने की पुष्टि की है. इसके बाद बहेड़ी थाने की पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.
इस घटना से क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. लोग उन्हें ढाढ़स बंधा रहे हैं. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवकों ने पहले तालाब के पास बाइक की धुलाई की. इसके बाद वे तालाब में स्नान करने चले गये. इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया. दो अन्य युवक भी उसे बचाने गहरे पानी में उतर गए. तीनों तैरना नहीं जानते थे, इस वजह से गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई.
बताया जाता है कि तीनों युवक एक महीना पहले ही दिल्ली से मजदूरी कर घर वापस आये थे. मृतक उमेश कुमार दास अपने पीछे एक पांच महीना का पुत्र और पत्नी को छोड़ गया है. वहीं, मृतक रविन दास दो भाई तथा दो बहनों में सबसे छोटा था.