मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
29-May-2021 08:30 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : बिहार के दरभंगा में गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. बारिश के बाद गड्ढे में पानी भर गया था, जिसमें डूबने से दोनों बच्चों की जान चली गई. इस घटना के बाद मृतक बच्चों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना दरभंगा जिले के सदर प्रखंड अंतगर्त शीशों पश्चमी पंचायत की है, जहां माधोपुर गांव में पानी में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई. गड्ढे में डूबते बच्चों को देख ग्रामीणों ने पानी मे कूदकर बच्चों को निकाला, लेकिन तबतक दोनों बच्चे की मौत हो गई थी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि माधोपुर गांव निवासी भोगी मिश्र के दो पुत्र सत्यम कुमार और शिवम कुमार बारिश के लगे पानी देख रहे थे.उसी क्रम में सत्यम का पांव पिछल गया और पानी मे डूबने लगा.अपने भाई को डूबता देख शिवम ने शोर मचाते हुए भाई को बचाने का प्रयास किया.लेकिन शिवम भी अपना नियंत्रण खो दिया और वो भी डूब गया.
शिवम का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चे को निकालने का प्रयास करने लगे. जब तक दोनों भाई को पानी से बाहर निकालते तबतक उनकी मौत हो चुकी थी. मौत की सूचना मिलने पर मुखिया शमशे आलम ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इस घटना के बाद परिजनों के बीच मातम का माहौल है.