ब्रेकिंग न्यूज़

Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस

ये नीतीश राज का सदर अस्पताल है: चोट लगने के बाद सिर का सीटी स्कैन कराने गया मरीज को छाती का स्कैन कर दिया

ये नीतीश राज का सदर अस्पताल है: चोट लगने के बाद सिर का सीटी स्कैन कराने गया मरीज को छाती का स्कैन कर दिया

08-May-2021 09:02 PM

CHAPPARA : ये बिहार है औऱ इस बिहार के स्वास्थ्य महकमे के किस्से शायद कभी खत्म नहीं होंगे. छपरा में एक व्यक्ति के सिर में चोट लगी तो डॉक्टर ने सीटी स्कैन कराने को कहा. मरीज जब सदर अस्पताल के सीटी स्कैन सेंटर में गया तो सिर के बजाय छाती का सीटी स्कैन कर दिया गया. मरीज दर दर भटक रहा है औऱ कोई सुनने वाला नहीं है. 


छपरा सदर अस्पताल में हुआ कारनामा
दरअसल छपरा के खैरा गांव के 25 वर्षीय युवक अशोक कुमार सिंह के सिर में चोट लगी जिससे वह जख्मी हो गयी थी. अपना बेहतर इलाज कराने वह छपरा शहर आया तो डॉक्टर ने कहा कि सिर का सीटी स्कैन करा कर लाओ. डॉक्टर की सलाह के बाद अशोक छपरा सदर अस्पताल पहुंचा. वहां सरकार ने पीपीपी मोड पर सीटी स्कैन कराने की व्यवस्था कर रखी है. छपरा सदर अस्पताल में कल्पना सीटी स्कैन सेंटर खुला है. 


पैसे भी वसूले, रिपोर्ट भी गलत दी
अशोक के परिजनों ने बताया कि कल्पना सीटी स्कैन सेंटर में उनसे स्कैन का 738 रूपया चार्ज भी लिया गया. उन्हें डॉक्टर का वह पुर्जा दिया गया जिसमें स्कैन कराने की सलाह लिखी गयी थी. अगले दिन सीटी स्कैन की रिपोर्ट मिली, जिसे लेकर वह अपने डॉक्टर को दिखाने गया. शनिवार को डॉक्टर ने जब सीटी स्कैन की रिपोर्ट अपने डॉक्टर को दिखाया तो वह हैरान हो गये. डॉक्टर ने अशोक को बताया कि ये रिपोर्ट उसके सिर की नहीं बल्कि छाती की है. 


भटक रहा है मरीज 
डॉक्टर ने मरीज को कहा है कि वह सिर की सीटी स्कैन कराके रिपोर्ट लाये ताकि उसे लगी चोट का इलाज कराया जा सके. मरीज के पिता रामाधार सिंह न बताया कि शहर के ज्यादातर निजी सीटी स्कैन सेंटर बंद हैं. कुछ सेंटर खुले भी हैं तो वहां सिर्फ कोरोना की जांच हो रही है. अब बेटे की जांच कराने कहां जायें. सदर अस्पताल ने तो धोखा दे दिया, अब बेटे का इलाज कहां से करायें ये समझ में नहीं आ रहा है.


छपरा सदर अस्पताल में हुए इस कारनामे से स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी अनभिज्ञ हैं. जिले के सिविल सर्जन औऱ सदर अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि उन्हें ऐसे कोई शिकायत नहीं मिली है. अगर शिकायत मिलेगी तो जांच कर नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जायेगी.