बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
08-Jul-2021 09:27 PM
CHHAPRA : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के छपरा जिले से सामने आ रही है. एक भीषण रोड एक्सीडेंट में 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जख्मियों में एक बच्चा भी शामिल है.
घटना छपरा जिले के अमनौर थाना क्षेत्र की है. यहां कार और वैन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, मकेर थाना क्षेत्र के निवासी देव कुमार शर्मा, प्रणव कुमार और शिवम कुमार मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बन्नी बहुआरा गांव से एक बारात में शामिल होने के बाद कार से वापस लौट रहे थे.
इसी दौरान अमनौर थाना क्षेत्र के खोरी पाकर खुर्द गांव के समीप एक निजी पार्सल वैन से उनकी कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.