मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात
11-Mar-2021 03:39 PM
PATNA : बिहार के रहने वाले आईपीएस नीरज नयन पांडेय को पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी बनाया गया है. पश्चिम बंगाल कैडर के 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी नीरज नयन पांडेय काफी तेजतर्रार अफसर माने जाते हैं. नीरज पांडेय मूल रूप से बिहार के छपरा के रहने वाले हैं, जो हाल ही में सीएम ममता बनर्जी के साथ विवादों को लेकर सुर्ख़ियों में आये हैं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वहां के डीजीपी वीरेंद्र को हटा दिया गया है. निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर इलेक्शन कमीशन ने ही आईपीएस नीरज नयन पांडेय को पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी बनाया है. गौरतलब हो कि वेस्ट बंगालमें विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसी महीने 27 मार्च को वहां पहले चरण का मतदान होने वाला है. इसी को लेकर चुनाव आयोग ने नीरज नयन पांडेय को को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.
आपको बता दें कि 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी नीरज नयन पांडेय मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के दाउदपुर के रहने वाले हैं. नीरज नयन पांडेय दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव के रहने वाले कपिल पांडेय के बेटे हैं. हाल ही में केंद्र सरकार और ममता बनर्जी के बीच हुए मतभेद को लेकर भी नीरज नयन पांडेय चर्चा में आये थे.
दरअसल नीरज नयन समेत तीन अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना था, लेकिन केंद्र और राज्य के टकराव के कारण यह नहीं पाया था. गौरतलब हो कि चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव के समय डीजीपी वीरेंद्र ने कोई कार्रवाई नहीं की थी. तब उनकी आलोचना की गई थी. बहरहाल, आइपीएस नीरज नयन के पश्चिम बंगाल का डीजीपी बनने पर बिहार के छपरा स्थित मांझी के उनके पैतृक गांव शीतलपुर में खुशी का माहौल है.