BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
03-Oct-2021 06:20 PM
BHAGALPUR : बिहार में भी पोस्ट मानसून लगातार एक्टिव है और इसका असर भी देखने को मिला है. राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है. पोस्ट मानसून की वजह से मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवा के साथ मध्यम से लेकर अति भारी बारिश की संभावना है. रविवार को भागलपुर जिले के बहियार में ठनका गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है.
बिहार में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है. पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है जबकि पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिले में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी सम्भावना जताई गई है और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है. मौसम विभाग का कहना है कि पोस्ट मानसून का जो सिस्टम एक्टिव हुआ है.
घटना भागलपुर जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड की है. यहां खाडा पंचायत के सिनवाडा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई. वार्ड नंबर 11 में यह घटना हुई है. बच्चों की मौत के बाद उनके परिजनों के बीच कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि गरज के साथ बारिश हो रही थी. इस दौरान ठनका गिरने से दोनों चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई.
मृतक बच्चों की पहचान अखिलेश मुखिया के इकलौते बेटे ब्रजेश कुमार (15) और मिथिलेश मुखिया के बेटे दिलखुश कुमार (11) के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ मनोरंजन कुमार मधुकर और बुधमा ओपी अध्यक्ष मायाशंकर पांडेय स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बताया की ठनका गिरने से बच्चों मौत हुई है. मुआवजा देने की बात चल रही है.