BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
24-Jun-2021 07:43 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में तेल कंटेनर और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. जबकि इस घटना में एक अन्य शख्स बुरी तरह जख्मी हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
घटना नाथनगर प्रखंड के कजरैली थाना की है. यहां कजरैली बाजार के आगे तालाब के पास तेल कंटेनर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक पर दो युवक सवार थे, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा शख्स जो खुद गाड़ी चला रहा था. उसकी जान बच गई. मृतक की पहचान बिट्टू कुमार पंडित पिता स्व० मुरारी पंडित के रूप में की गई है, जो बिहपुर नवगछिया का रहना वाला था.
जानकारी के मुताबिक मृतक कजरैली गांव में मौसी के यहाँ शादी समारोह में आया था. परिजनों का कहना है कि कजरैली बाजार किसी आदमी को छोड़ने गया था. कजरैली बाजार से मौसी घर आने के क्रम में भागलपुर अमरपुर मुख्य मार्ग पर भागलपुर से आ रहे तेल कंटेनर और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही कजरैली थाना प्रभारी डीएसपी डॉ गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की छानबीन की. घायल युवक को उन्होंने इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जिसका इलाज चल रहा है.