BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
26-Jul-2021 09:13 AM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भागलपुर जिले से सामने आ रही है. सावन की पहली सोमवारी के दिन एक बड़ा हादसा हुआ है. सुल्तानगंज में गंगा स्नान करने के दौरान तीन युवक नदी में डूब गए हैं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई है. युवकों की मौत के बाद कोहराम मच गया है. उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना भागलपुर जिले के सुल्तानगंज की है. यहां जहाज घाट में गंगा स्नान कर रहे तीन युवकों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान विजय मंडल के बेटे सौरभ कुमार (18), गायत्री देवी के बेटे मुकेश कुमार (15) और ज्योति देवी के बेटे राहुल कुमार (16) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि ये तीनों युवक विभिन्न जगहों से यहां गंगा नहाने आये थे.
इस घटना को लेकर विजय मंडल और गायत्री देवी ने बताया कि उनके बेटे सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर गंगा स्नान करने आये थे. इस दौरान गंगा नदी में डूबने से उनकी मौत हो गई. साथ ही नाथनगर पासीटोला की रहने वाली ज्योति देवी ने बताया कि उनका बेटा राहुल कुमार (16) सुबह गंगा स्नान करने आया था. इस दौरान नदी में डूबने से उसकी भी जान चली गई.
स्थानीय लोगों के मुताबिक इस घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद भी जिला प्रशासन या एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची है. हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद हैं और वे जिला प्रशासन के सीनियर अधिकारियों से बातचीत कर एसडीआरएफ की टीम को भेजने की बात कही है.
इस घटना के बाद जहाज गंगा घाट पर कोहराम मच गया है. मृतकों के परिजनों में चीख-चीत्कार मची हुई है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. बताया जा रहा है कि तीनों मृतकों में से किसी का भी शव अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है. घरवाले काफी परेशान हैं.