BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
08-May-2021 09:11 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में बस से गिरकर एक खलासी की मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना भागलपुर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग की है, जहां बस से गिरने के बाद खलासी की मौत हो गई. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि जगदीशपुर बजार स्थिति बजरंगबली मंदिर के समीप बस स्टैंड पर खड़ी बस से गिरकर खलासी की मौत हो गई. बता दें कि भागलपुर से टाटा जाने वाली बस शंकर पार्वती एक्सप्रेस पर चुड़ा लोड किया जा रहा था. इसी दौरान खलासी का पांव फिसल गया और वह नीचे गिर गया. जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया.
वहां मौजूद लोगों द्वारा आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर ले गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज के लिए रेफर कर दिया. परंतु मायागंज भागलपुर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. मृतक का पहचान टाटा निवासी मंसूर आलम का पुत्र मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई है.