ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / बिहार: सगे भाई ने बहन से रचाई शादी, उसके ससुराल जाकर मांग में...

बिहार: सगे भाई ने बहन से रचाई शादी, उसके ससुराल जाकर मांग में भरा सिंदूर, देखते रह गया जीजा

26-May-2021 05:20 PM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल भाई-बहन के प्रेस संबंध की घटना ने घर-परिवार और समाज को कलंकित कर दिया है. इस अनैतिक रिश्ते का अंजाम ये हुआ कि भाई को अपनी ही बहन की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपना बनाना पड़ गया और उसका जीजा ये सब देखता रह गया. 


घटना भागलपुर जिले के नाथनगर थाना इलाके की है, जहां मधुसूदनपुर के मनियारपुर गांव में बहन के ससुराल वालों सगे भाई-बहन की शादी करा दी. इसका वीडियो और फोटो लगातार वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले बीते 17 मई को कजरैली थाना क्षेत्र के बेलसिरा गांव की रहने वाली लड़की की शादी मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बेलखोरिया पंचायत के मनियारपुर के रहने वाले किसान के लड़के के साथ हुई थी. सब कुछ ठीक चल रहा था. इसी बीच मंगलवार को लड़की का अपना भाई बहन से मिलने के लिए उसके ससुराल गया. जहां बहन ने नास्ता पानी कराकर भाई से बातचीत की. इसी बीच कमरा बंद हुआ तो ससुरालवालों के बीच खुदबुदी हुई कि आखिर ये भाई बहन आपस मे क्या बाते कर रहे हैं. 


छिप छुपाकर ससुरालवालों ने इनकी बातों को सुनने का प्रयास किया तो अजीबोगरीब बात सामने आ गयी, दोनों भाई-बहन एक दूसरे से प्यार करने की बात कर रहे थे. इतना ही नही ससुरालवालों ने कुछ आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो इनदोनो भाई बहनों का बना लिया. इसके बाद क्या था दरवाजा खुलवाया गया और वीडियो को साक्ष्य बताते है. ससुरालवालों ने भाई बहनों से जवाब तलब करना शुरू कर दिया.


मामले को बिगड़ता देख बहन ने भाई के साथ अपने मायके जाने की हठ की तो ससुराल वालों ने कहा जबतक तुम्हारा भाई तुम्हारी मांग में सिंदूर नहीं भरेगा, जब तक तुम दोनों की शादी नहीं होगी तबतक तुम लोगों लोगोंको यहां से जाने नहीं दिया जाएगा. इसपर लड़की पूरे समाज के बीच में शादी को राजी हुई. हजारों की संख्‍या में लोग पहुंच गए. महिलाओं की काफी संख्‍या हो गई. लोगों के आक्रोश को देखते हुए सभी की उपस्‍थति में भाई ने अपनी सगी बहन की मांग में सिंदूर भरकर उसके साथ विवाह किया. 


इस पूरी घटना का फोटो और वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि ऐसी कोई सूचना थाना स्तर पर नहीं मिली है. शिकायत मिलती तो मामले में कार्रवाई निश्चित रूप से की जाती.