नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
16-Jul-2021 02:25 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : इस वक्त बिहार के बेगूसराय जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. विजिलेंस टीम ने घूस लेते रंगे हाथ भू अर्जन कार्यालय में कार्यरत दो कर्मचारी को 25 हजार 25 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई मुख्यालय स्थित विकास भवन के भू अर्जन कार्यालय में की गई है.
हिरासत में लिए भू अर्जन कार्यालय में कार्यरत क्लर्क मनोरंजन चौधरी और अमीन के तौर पर रामचंद्र बताया जा रहा है. मामले में निगरानी डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित कौशल किशोर ने लिखित शिकायत की थी कि एनएच 31 में अधिकृत जमीन के मुआवजे की रकम प्राप्ति के लिए अधिकारी द्वारा 25- 25 हजार रुपया मांगा गया था. दोनों को 25- 25 हजार रुपया रंगे हाथ निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया.
हिरासत में लिए गए दोनो कर्मी से पूछताछ जारी है. बताया जाता है कि कौशल किशोर के द्वारा 12 जुलाई को निगरानी टीम में एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी कि एनएच 31 में सरकार के द्वारा अधिग्रहण किया गया था. जिस जमीन के मुआवजे की रकम को लेकर कर्मचारियों के द्वारा रिश्वत मांगी गई थी जिसकी सूचना निगरानी विभाग को दी थी.

उन्होंने बताया कि पूर्व में मिले 5 लाख रुपये की कमीशन पहले मांगा गया था. डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि 33 लाख मुआवजा बाकी था. जब 33 लाख मुआवजा मांगने गया तो नाजिर और अमीन के द्वारा पहके 5 लाख का कमीशन 50, हजार पहले दे दीजिए. उसके बाद 33 लाख का मुआवजा आपको मिलने की बात कहा गया था. फिलहाल निगरानी टीम द्वारा हिरासत में लिए दोनों कर्मचारियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही में जुटी हुई थी. वही इस छापेमारी के दौरान निगरानी के डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह, अरुणोदय पांडे, इंस्पेक्टर सत्येंद्र राम सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.