ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

बेगूसराय में अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, घर पर चढ़कर गोलियों से भूना

13-Aug-2021 09:33 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मार दी है. गुरुवार की रात में घर पर चढ़कर बेखौफ बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बेगूसराय जिले के लाखों थाना क्षेत्र की है. यहां लाखों गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घायल वयवसाय की पहचान लाखों के वार्ड नंबर 6 के रहने वाले शिव शंकर चौधरी का लगभग 50 वर्षीय पुत्र प्रयाग चौधरी के रूप में की गई  है.


इस घटना को लेकर बताया जाता है कि प्रयाग चौधरी गांव में ही एक पंचायत कर अपने घर वापस लौट रहा था. तभी घात लगाए एक मोटरसाइकिल पर दो अपराधियों ने हथियार से लैस होकर प्रयाग चौधरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. जिससे चार गोली प्रयाग चौधरी के शरीर में जा लगा और प्रयाग चौधरी घर के पास ही लड़खड़ा कर खून से लथपथ होकर गिर गया. जब घर वालों ने गोली की आवाज सुनकर तो दौड़े तो अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. 


खून से लथपथ प्रयाग चौधरी को परिजनों ने अपने घर के पास से उठा कर इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. वहीं इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने लाखों थाने की पुलिस को दी. मौके पर लाखो थाने के पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और परिवारों में दहशत का माहौल व्याप्त है. मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश में अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.