दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
02-Oct-2021 03:14 PM
BANKA : बिहार के बांका जिले में एक युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया है. बांका पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है. शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है. मामले की जांच जारी है.
घटना बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र की है. यहां पछियारी बहियार के तीन भौरा पुल से एक युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक की उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है. हालांकि शव की पहचान नहीं हो पाई है.
पुलिस ने घटनास्थल से रूमाल और प्लास्टिक की रस्सी बरामद की है. आशंका जताई जा रही है कि किसी ने युवक की हत्या कर उसके शव को फेंक दिया. अमरपुर थानाध्यक्ष मु.सफदर अली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को भौरा नदी के पानी से बाहर निकाला. इसके बाद उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि शव का पहचान नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. दोषियों को बख्शा नही जाएगा.