ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / बांका में भीषण रोड एक्सीडेंट, हादसे में 3 लोगों की मौत, तीन अन्य...

बांका में भीषण रोड एक्सीडेंट, हादसे में 3 लोगों की मौत, तीन अन्य जख्मी

25-Jun-2021 09:30 PM

BANKA : बिहार के बांका में रफ़्तार का कहर देखने को मिला है. दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि हादसे में तीन अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


पहली घटना बांका जिले के अमरपुर-शाहकुंड मेन रोड की है. यहां मार्ग पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक शख्स घायल हो गया. बताया जा रहा है कि महादेवपुर गांव के रहने वाले तीन युवक बारात में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से बांका आ रहे थे. इस दौरान चतुर्वेदी स्थान के निकट तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी. हादसे में राजा दास (18) और राजहंस दास (19) मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तुलसी दास गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


दूसरी घटना बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र की है. यहां ट्रक से कुचल कर एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दो अन्य घायल हो गए. बताया जा रहा है कि जिले के साइनो गांव निवासी पिंटू शाह टेकनी गांव के राजू साह की बेटी की शादी में भोज का खाना बनाने गया था. बारात समेत मेजबानों को खाना खिलाने के बाद पिंटू अपने दो सहयोगियों के साथ शौच के लिए सड़क पार कर दूसरी ओर जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात ट्रक की चपेट में तीनों आ गए जिससे पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए.