ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / news / बिहार के बड़े डॉक्टर से करोड़ों का साइबर फ्रॉड, जांच के लिए...

बिहार के बड़े डॉक्टर से करोड़ों का साइबर फ्रॉड, जांच के लिए SSP ने बनाई ख़ास टीम

23-Aug-2024 08:01 AM

By First Bihar

PATNA : देश भर में साइबर अपराधियों का मायाजाल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है, जहां शहर के एक नामचीन डॉक्टर को झांसे में लेकर शातिरों ने 4.40 करोड़ रुपये की ठगी कर दी। साइबर अपराधियों ने खुद को सीबीआई बताकर डॉक्टर को मनी लॉन्ड्रिंग के फर्जी केस में गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनसे रुपये ऐंठ लिए। 


जानकारी के मुताबिक यह रकम डॉक्टर के बैंक खाते से 6 दिनों (31 जुलाई से लेकर 5 अगस्त तक) के भीतर ठगों के कई अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई गई। साइबर थाने ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर अपराधी ने डॉक्टर को 29 जुलाई को उनके मोबाइल पर कॉल कर खुद को सीबीआई का अफसर बताया। उनसे कहा गया कि आपके खिलाफ सीबीआई ने क्रिमिनल केस दर्ज किया है।


इतना ही नहीं डॉक्टर के नाम से मुंबई में एचडीएफसी बैंक में खाता खोला गया है। उसमें मनी लॉन्ड्रिंग की राशि और अवैध रूप से रकम जमा होती है। अगर क्रिमिनल प्रोसिंडिंग से बचना चाहते हैं तो साइबर कोर्ट ने अपने बैंक खाते में जमा रकम को तत्काल दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कराने को कहा है। इसके बाद डॉक्टर को कुछ बैंक खातों की संख्या और उनका ब्योरा भेजा गया। 


साइबर ठगों ने डॉक्टर से यह भी कहा कि यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी होगा और गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा 3 करोड़ सिक्योरिटी मनी भी जमा करनी होगी। दहशत में आए चिकित्सक ने 31 जुलाई से लेकर 5 अगस्त के बीच साइबर अपराधी द्वारा दिए गए खातों में राशि ट्रांसफर कर दी। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित चिकित्सक ने बताया जब साइबर ठगों ने फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर फोन किया तो वे डर गए और उन्होंने रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब ठगी का एहसास हुआ तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।


उधर, इस घटना को लेकर साइबर थानाध्यक्ष साक्षी राय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साइबर ठग के 123 बैंक खातों का पता चला है, जिनमें रकम ट्रांसफर कराई गई थी। उनकी जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित बैंकों से उन खातों का केवाईसी प्राप्त किया जा रहा है। अब तक उन खातों में जमा करीब 61 लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं।