राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
12-Jun-2021 07:03 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के औरंगाबाद जिले से सामने आ रही है. एक भीषण सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत हो गई है. जबकि इस घटना में एक अन्य शख्स बुरी तरह जख्मी बताया जा रहा है. उसे इलाजे के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र की है, जहां महाराजगंज मोड़ के पास हुए एक भीषण रोड एक्सीडेंट में इंजीनियर की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक इंजीनियर आशीष कुमार श्री सीमेंट की कंपनी में कार्यक्रत था. इस हादसे में सुपरवाइजर सुमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों कर्मी कम्पनी से काम करके घर के लिए बाइक से निकले थे.
इसी क्रम में इंजिनियर का पैर बाइक से फिसल गया, जिससे अनियंत्रित होकर दोनो बाइक से गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक की चपेट में आने से इंजिनियर की मौत हो गई. घटना के बाद नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाया है, जबकि घायल कर्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.