ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / बिहार: रात के अंधेरे में बॉयफ्रेंड से मिलने गई लड़की, प्रेमी ने दोस्तों...

बिहार: रात के अंधेरे में बॉयफ्रेंड से मिलने गई लड़की, प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

15-May-2021 08:08 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो शर्मसार करने वाली है. दरअसल एक गांव में लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. पीड़ित लड़की के प्रेमी ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है. घटना प्रकाश में आने के बाद औरंगबाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र की है, जहां एक  एक गांव में लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए युवती ने कहा है कि विशाल कुमार ने उसे फोन कर घर से बाहर खेत की तरफ बुलाया था. वहां उसके साथ अरविंद सिंह, सुजीत कुमार और गोठिला विश्वकर्मा नाम के तीन युवकों ने  रेप की घटना को अंजाम दिया. 


युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. महिला थानाध्यक्ष उपासना सिंह ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी  विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया  है. कुल चार लोग अभियुक्त बनाए गए हैं जो देव थाना क्षेत्र के जम्हरिया गांव के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि युवती के पहले से ही विशाल कुमार के साथ संबंध थे और उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया था। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया. 


इस संबंध में औरंगाबाद एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है. एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.