राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
09-Apr-2021 09:30 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : जिले में एक आर्मी जवान की पिटाई की गई है. पीड़ित आर्मिजवान ने पुलिस पर बड़ी ही बेरहमी से थाने में पिटाई करने और गाली गलौज करने का गंभीर आरोप लगाया है. उसने अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है. मामले की शिकायत मिलने के बाद औरंगाबाद एसपी ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.
मामला औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है. दरअसल इलाहाबाद में पदस्थापित ओबरा के कैथी निवासी आर्मी जवान राजेश शर्मा की जमीनी अदावत अपने ही चचेरे भाई के साथ लंबे समय से चली आ रही थी. लेकिन आज इस बात को लेकर विवाद ने इस कदर तुल पकड़ लिया कि ओबरा पुलिस को हस्तक्षेप करने की नौबत आ गयी. पुलिस ने आर्मी जवान तथा उसकी पत्नी और बेटे को थाने ले आयी जहां आर्मी जवान ने पुलिस पर पिटाई का यह आरोप लगाया है.
इधर अपने पति को पीटता देख आर्मी जवान की पत्नी तथा उसका बेटा स्थानीय सांसद सुशील कुमार सिंह से न्याय की गुहार लगाने पहुंची. सांसद ने भी उसकी पुरी बात सुनी और फिर उन्होंने भी पुलिस की इस कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुये एसपी से पूरे मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की.
इधर एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद जो कुछ भी निकलकर सामने आएगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.