ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / बिहार: नदी में डूबने से मासूम समेत दो लोगों की मौत, घर...

बिहार: नदी में डूबने से मासूम समेत दो लोगों की मौत, घर में मचा कोहराम

15-Jun-2021 09:57 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद और सारण जिले में नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक किशोर भी शामिल है. इस घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


पहली घटना औरंगाबाद जिले के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत ओरा गांव में बकरी चराने गया किशोर की नदी में डूब जाने से मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर घर से बकरी चराने निकला था तभी नदी में नहाने लगा. नहाते-नहाते गहरी पानी वाले स्थान पर जा पहुँचा और डूब गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.


मृतक युवक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम ओरा निवासी स्वर्गीय सुरेन्द्र चौधरी के पुत्र आकाश कुमार 14 वर्ष के रूप में की गई है. घटना की सूचना पाकर मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद भेज दिया है, जहाँ आगे की प्रक्रिया हो रही है.


दूसरी घटना सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र की है. यहां पानी से भरे गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार जिले में आज सुबह से ही लगातार हो रही बारिश के दौरान सिहोरियां गांव निवासी किशोर प्रसाद महतो (50) किसी काम से अपने घर से बाहर निकले थे. काफी देर तक जब वे घर वापस लौट कर नहीं आये तो उनके परिजनों ने यह समझा कि बारिश के कारण वे कहीं छिपे हुए हैं.


बारिश के खत्म होने के बाद परिजनों द्वारा उनकी खोजबीन की जा रही थी. इसी दौरान ईंट भट्ठे के समीप से गुजर रहे ग्रामीणों ने एक शव को देखा जिसकी पहचान ग्रामीणों ने किशोर प्रसाद महतो के रूप में की.