तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
01-Jun-2021 09:47 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : बिहार के औऱंगाबाद में एक युवक चोरी करने एक घर में घुसा. लेकिन उसने उसी घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. चोर उसी मोहल्ले का रहने वाला था, जो पडोस के ही एक घर में चोरी करने घुसा था. इस अजीबोगरीब वाकये बाद पुलिस के साथ साथ आम लोग भी हैरान हैं.
औऱंगाबाद के गोह में हुआ वाकया
मामला औऱंगाबाद जिले के गोह न्यू एरिया इलाके का है. इस मोहल्ले के निवासी सुरेंद्र पासवान का घऱ कई दिनों से बंद पडा था. सुरेंद्र पासवान अपने परिवार समेत किसी शादी में शामिल होने बाहर गये थे. लोगों ने मंगलवार की शाम उस के अंदर से आवाजें आती सुनीं. घर के बाहर ताला लटका था औऱ अंदर से खट-पट की आवाज आ रही थी. बात फैली तो कई लोग सुरेंद्र पासवान के घऱ के बाहर जुट गये. लोगों ने बाहर से ही घर के अंदर घुसे चोर को धमकाना शुरू कर दिया. लोगों ने उससे कहा कि वह बाहर निकले नहीं तो ताला तोड़ कर उसे पकडा जायेगा. लेकिन घर के अंदर से कोई बाहर नहीं निकला.
दरवाजे पर पुलिस अंदर चोर ने किया सुसाइड
लोगों के बार बार कहने पर भी घऱ के अंदर मौजूद शख्स बाहर नहीं निकला तो पुलिस को खबर किया गया. थोडी देर में गोह थाने की पुलिस वहां पहुंच गयी. पुलिस ने भी चोर को बाहर निकलने को कहा लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आय़ी. इसके बाद पुलिस ने घर के बाहर लगे ताले को तोड़ दिया औऱ घर के अंदर प्रवेश किया. अंदर का नजारा देखते ही पुलिस समेत वहां मौजूद दूसरे लोग सन्न रह गये. अंदर एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था.

पडोस का युवक ही घऱ में घुसा था
स्थानीय लोगों ने तुरंत फांसी पर लटक रहे युवक को पहचान लिया. वह पड़ोस के ही बैजू साव का पुत्र असकांत कुमार था. स्थानीय लोगों के मुताबिक उसकी उम्र सिर्फ 16 साल थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि असकांत कुमार अपने पडोस में खाली पड़े घर को देखकर चोरी करने घुस तो गया था लेकिन इसकी भनक आस-पास के लोगों को मिल गयी. इसके बाद लोगों ने पूरे घऱ को घेर लिया था. ऐसे में असकांत को लगा कि वह पकडा जायेगा औऱ उसकी पिटाई के साथ साथ जेल भी होगी. इसी डर से उसने घऱ के अंदर फांसी लगा लिया.
गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि घर सुरेंद्र पासवान का है जो पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हैं. इसी घऱ के अंदर युवक ने गले मे गमछी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना को लेकर फिलहाल कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गयी है लेकिन अगर संबंधित पक्ष आवेदन देते हैं तो प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.