ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / बिहार: बाल कैदियों ने मचाया उत्पात, पुलिस पर पथराव, लेट से खाना मिलने...

बिहार: बाल कैदियों ने मचाया उत्पात, पुलिस पर पथराव, लेट से खाना मिलने पर तोड़फोड़

15-Oct-2021 08:27 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले में बाल कैदियों ने जमकर उत्पात मचाया है. बाल कैदियों ने पुलिस पर हमला भी किया है. पुलिस पर पथराव के बाद उन्होंने काफी तोड़फोड़ भी किया, जिसमें कुर्सियां टूट गई हैं. बिजली के मीटर को भी कैदियों ने उखाड़कर फेंक दिया है.


घटना औरंगाबाद जिले के सदर प्रखंड की है. यहां बभंडी स्थित रिमांड होम में बाल कैदियों ने जमकर उत्पात मचाया और पुलिस पर पत्थरबाजी भी की. बताया जा रहा है कि खाना देर से मिलने के कारण बाल कैदियों ने न सिर्फ हंगामा किया बल्कि कैंपस से बाहर निकलकर परिसर में रखी कुर्सियां तोड़ डाली. बाल कैदियों ने बाहर का बिजली मीटर और पौधरोपण के लिए बना गैबियन तोड़ डाला. वहीं, परिसर में रखा जेनरेटर भी उलट दिया.


ड्यूटी पर मौजूद पुलिस के जवानों ने जब उन्हें शांत कराने की कोशिश करने लगे तो बाल कैदियों ने पथराव कर दिया.प्रभारी सुप्रिटेंडेंट विक्रमादित्य पाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बाल कैदी बात-बात पर हंगामा कर रहे थे. शुक्रवार को दशहरा को लेकर खाना देने में देरी हो गई तो बाल कैदियों में कुछ सीनियर तबके के कैदियों ने जूनियर कैदियों को भड़काना शुरू कर दिया और उन्हें उग्र किया. इस क्रम में सभी बाल कैदी आपे से बाहर हो गए और तोड़फोड़ करने लगे. बाल कैदियों ने अंदर उत्पात मचाया और सारी कुर्सियां तोड़ डाली. मुख्य द्वार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.


इस दौरान  यहां तक कि सुरक्षाकर्मियों पर भी पथराव कर दिया जिससे गृह पिता सुनील कुमार और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. बच्चों को किसी तरह समझाकर अंदर किया गया. प्रभारी सुप्रिटेंडेंट ने बताया कि बच्चों के द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना पर एसडीएम विजयंत कुमार एवं एसडीपीओ गौतम शरण ओमी दल बल के साथ सेफ्टी पैलेस पहुंचे और बच्चों को समझाकर खाना खिलाया. फिलहाल सभी बच्चे खाना खाने के बाद अपने अपने कमरों में चले गए हैं.