ब्रेकिंग न्यूज़

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Home / news / सुशासन का हाल देखिये: बिहार में लगातार तीसरे विधायक के घर चोरी, आवास...

सुशासन का हाल देखिये: बिहार में लगातार तीसरे विधायक के घर चोरी, आवास से बॉडीगार्ड की बाइक ले भागे चोर

14-Sep-2021 12:28 PM

PATNA : बिहार में कथित सुशासन की डुगडुगी बजा रही नीतीश सरकार में विधायक का घर भी सुरक्षित नहीं है. यहां बेखौफ बदमाश सत्ता और विपक्ष में बैठे विधायकों के घर हाथ साफ़ कर रहे हैं. सत्ताधारी पार्टी जदयू की विधायक शालिनी मिश्रा और मुख्य विपक्षी दल आरजेडी की विधायक विभा देवी के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने एक और विधायक को निशाना बनाया और उनके आवास से सरकारी बॉडीगार्ड की बाइक ले भागे.


मामला बिहार के औरंगाबाद शहर का है. यहां चोरों का हौसला इतना बुलंद हो कि उन्होंने विधायक के आवास से बाइक चोरी की और मौके से फरार हो गए. औरंगाबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह के आवास पर चोरी की इस घटना को अंजाम दिया गया. बदमाश चोरी-छिपे कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह के घर में घुसे और वहां से एमएलए के सरकारी बॉडीगार्ड की बाइक चुराकर भाग निकले.


कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह के आवास पर हुई इस चोरी की घटना को लेकर औरंगाबाद के नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. विधायक के बॉडीगार्ड ने बताया कि वह पुलिस लाइन से बाइक से विधायक के आवास पहुंचा था. बाइक को आवास पर खड़ाकर विधायक के साथ ड्यूटी में चला गया. क्षेत्र भ्रमण के बाद जब वह विधायक आवास पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी बाइक गायब थी. 


गौरतलब हो कि इस महीने एक सितंबर को विधायक के घर चोरी का यह लगातार तीसरा मामला है. सबसे पहले पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में सत्ताधारी पार्टी जदयू की विधायक शालिनी मिश्रा के घर चोरों ने अपना हाथ साफ़ किया और नगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी मोहल्ले में स्थित इनके आवास से लगभग एक लाख के आभूषण, 27 हजार रुपये नगद और लाखों के अन्य सामान ले भागे. बाद में विधायक के  रिश्तेदार अमित कुमार चौबे के बयान पर मोतिहारी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. 


news image


घर में हुई चोरी की इस घटना के बाद विधायक शालिनी मिश्रा ने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत यह चोरी हुई. क्योंकि सामान और नगद के साथ कई आवश्यक कागजात जी चुराए गए. विधायक के रिश्तेदार अमित चौबे ने कहा है कि शालिनी मिश्रा के नहीं रहने पर वे ही उनकी मकान की देखभाल करते थे और पिछले कुछ दिनों से विधायक आवास पर नहीं गए थे.


news image


इसके अलावा इधर दो दिन पहले नवादा जिले में राजद की विधायक विभा देवी के घर से 5 लाख रुपये की चोरी का मामला प्रकाश में आया. विधायक के एक प्रतिनिधि के बयान पर नवादा मुफस्सिल थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई. विधायक प्रतिनिधि राकेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर बताया कि घर में रुपए रखे हुए थे. पैसों की जरूरत जब विधायक जी को पड़ी तो पैसे नहीं मिले. तब जाकर इस चोरी का खुलासा हुआ.