राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
12-Aug-2021 12:27 PM
AURANGABAD : बिहार में अक्सर पुलिस अधिकारियों का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होता रहता है. ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आ रहा है जहां एक ASI का पांच हजार रुपये घूस लेते वीडियो वायरल हुआ है. बात जब एसपी तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत जांच के आदेश दिए. एसपी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है. अगर ASI दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.
दरसल, औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाने में पदस्थापित ASI अशर्फी दुबे का 5 हजार रुपये रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ASI अशर्फी दुबे बालू लदे ट्रैक्टर के मालिक से 5 हजार रुपए रिश्वत ले रहे हैं और केस डायरी भेजने के एवज में 5 हजार रुपए रिश्वत मांग रहे हैं. साथ ही दुबे ट्रैक्टर मालिक को केस कमजोर करने का भरोसा भी दिला रहे हैं.
वीडियो में ASI साफ़ कहते नाहर आ रहे हैं कि उसने जो काम किया है उसका मेहनताना उसे चाहिए. उसे कहानी नहीं, बल्कि रुपए चाहिए. इस पर जब ट्रैक्टर मालिक ने पूछा कि ट्रैक्टर कब निकलेगा तो दुबे ने कहा- 'बेल करवाने के लिए कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ेगा, हम यहीं मामला सलटा दे रहे हैं'.
वीडियो वायरल होने के बाद इस संबंध में औरंगाबाद SP कातेंश मिश्र ने कहा कि जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा'. फिलहाल इस वायरल वीडियो से थाने में अफरा तफरी मची हुई है.