ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: 'सोना बाबु ने नहीं मानी बात ...', गुस्से में आया बॉयफ्रेंड तो गर्लफ्रेंड को ठोक दी गोली,अब मचा हडकंप पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, महिला-पुरुष की मौत; दो लोगों ने कूदकर बचाई जान पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, महिला-पुरुष की मौत; दो लोगों ने कूदकर बचाई जान Double Decker Flyover : पटना में डबल डेकर फ्लाई ओवर से सीधे पहुंच सकेंगे पीएमसीएच, मल्टी लेवल कार पार्किंग से बनेगी सीधी कनेक्टिविटी मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब

आरा में भीषण हादसा, तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, स्पॉट डेथ

आरा में भीषण हादसा, तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, स्पॉट डेथ

04-Jun-2021 08:43 PM

By K K Singh

ARA : इस वक्त एक ताजा खबर आरा से सामने आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है, जहां जगदीशपुर-बिहियां रोड गणपत टोला मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि एक अन्य युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि दोनों युवक बाइक से पेट्रोल पंप पर तेल लेने जा रहे थे. इस दौरान तेज रफ़्तार एक कार ने दोनों को कुचल दिया, जिसके कारण एक युवक की स्पॉट डेथ हो गई जबकि दूसरे की जान बच गई. हालांकि दूसरा युवक भी बुरी तरह जख्मी हो गया है. वह अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है.