Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
23-Jul-2021 07:30 PM
PATNA: बिहार सरकार ने अपने पांच आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया है. सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. वैसे दिलचस्प बात ये है कि एक ऐसे भी अधिकारी को प्रमोशन दिया गया है जो रिटायर कर चुके हैं. रिटायरमेंट के लगभग एक दशक बाद उन्हें प्रमोशन दिया गया है.
रिटायरमेंट के एक दशक बाद प्रमोशन
बिहार सरकार ने शुक्रवार को पांच आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन देने की अधिसूचना जारी की है. इन सबों को अपर सचिव स्तर में प्रमोशन दिया गया है. इनमें सबसे पहले नाम खुर्शीद आलम खां का है. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे खुर्शीद आलम खां 2005 में प्रमोशन पाकर आईएएस बने थे. वे कब के रिटायर हो चुके हैं सरकार ने आदेश निकाला है कि उन्हें 2014 से या फिर जिस तिथि को उन्होंने आईएएस का पद ग्रहण किया था उस तिथि से प्रमोशन दिया जायेगा.
इसके अलावा चार औऱ अधिकरियों को प्रमोशन मिला है. बिहार विकास मिशन के मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार पंसारी, साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के निदेशक संजीव कुमार, सहकारिता विभाग में निदेशक पद पर तैनात राजेश मीणा औऱ मुंगेर के नगर आय़ुक्त श्रीकांत शास्त्री को अपर सचिव स्तर में प्रमोशन दिया गया है.