पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
05-Dec-2023 08:55 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार के 446 स्कूलों की मान्यता सस्पेंड कर दिया गया है। जिसमें 439 माध्यमिक और 7 उच्च माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के शाशि निकाय की बैठक आयोजित की गई और इसमें यह फैसला लिया गया है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा है कि मापदंड को पूरा नहीं करने पर स्कूलों के खिलाफ यह एक्शन हुआ है।
आनंद किशोर ने बताया है कि जिस स्कूलों की मान्यता को निलंबित किया गया है वे स्कूल निर्धारित मापदंड को पूरा नहीं कर रहे थे। किसी स्कूल मेंर कक्षाओं की कमी है तो कहीं पर शिक्षक ही नहीं हैं। वहीं कई स्कूलों ने जांच कार्य में सहयोग नहीं किया है। इन सभी स्कूलों की जांच शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने की थी। अधिकारियों की रिपोर्ट पर ही बिहार बोर्ड से संबद्धता प्राप्त प्रदेश के 446 स्कूलों की संबद्धता निलंबित कर दी गई है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा है कि इन सभी स्कूलों को समय दिया गया है कि वह समय सीमा के अंदर मानक के अनुरूप विद्यालय को तैयार कर लें, अगर इसके बाद भी स्कूलों को मानक के अनुरूप तैयार नहीं किया जाता है तो स्कूलों की संबद्धता को रद्द करने पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों की अगर संबद्धता रद्द होती है तो ऐसी स्थिति में इन सभी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पास के स्कूलों में समाहित किया जाएगा। वहीं जो विद्यार्थी इन स्कूलो से बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें उसी स्कूल के माध्यम से एडमिट कार्ड, रजिस्ट्रेशन कार्ड और तमाम जरूरी कागजात उपलब्ध कराए जाएंगे।