ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / बिहार में एकबार फिर बदलेगा मौसम, 33 जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी

बिहार में एकबार फिर बदलेगा मौसम, 33 जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी

05-Sep-2022 09:04 PM

PATNA : बिहार में मानसून की शुरुआती बारिश भले ही कम हुई हो लेकिन भादो के महीने में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना समेत कुल 33 जिलों में एक बार फिर से मंगलवार को मौसम बदलेगा। प्रदेश के 33 जिलों में मौसम विभाग में वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जैसे जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा और ज्यादातर हिस्सों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना है। 


सोमवार को भी उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। किशनगंज में आज सबसे ज्यादा 92 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस वक्त मानसून का ट्रफ लाइन गंगानगर, गोरखपुर, दरभंगा, जलपाईगुड़ी होते हुए पूर्व दिशा की ओर नागालैंड तक गुजर रहा है और इसी वजह से दरभंगा और उत्तरी बिहार के कुछ जिलों में बारिश हो रही है। सोमवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि बिहार में सबसे गर्म शेखपुरा रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। 


किशनगंज के अलावे पूर्णिया में 62.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि मोहनिया, रोसड़ा, अमौर, महुआ और कुमारखंड में भी अच्छी खासी बारिश हुई है। प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण शहरों की बात करें तो गया का अधिकतम तापमान सोमवार को 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। भागलपुर का 35.6 डिग्री, मुजफ्फरपुर 31.4 डिग्री और औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रहा।