ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / बिहार के 2000 डाक कर्मचारी बिना अटेंडेंस लगाए उठा रहे थे सैलरी, होगी...

बिहार के 2000 डाक कर्मचारी बिना अटेंडेंस लगाए उठा रहे थे सैलरी, होगी कार्रवाई

26-Jul-2022 01:35 PM

PATNA : बिहार डाक विभाग ने करीब दो हजार कर्मचारियों को शॉकोज नोटिस भेजा है. ये सभी कर्मचारी अटेंडेंस लगाए अपना सैलरी उठा रहे थे. डाक विभाग में तैनात कर्मचारियों को ऑनलाइन अटेंडेंस लगाना बनाने का निर्देश दिया. लेकिन कई अधिकारी ऐसे हैं, जो अटेंडेंस नहीं बना रहे हैं. वहीं, कुछ ऐसे हैं, जो ग्रामीण इलाकों में अपनी ड्यूटी समय से नहीं करते हैं. 


दरअसल, बिहार पोस्टल सर्कल के वित्तीय सेवा प्रभाग के द्वारा आंतरिक मूल्यांकन कराया गया. इसमें जानकारी सामने आई कि 2,000 से ज्यादा कर्मचारियों ने डाक विभाग के आधिकारिक नेटवर्क पर लॉग इन नहीं किया. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 1086 डाकघर चालू नहीं पाए गए. अब ऐसे अधिकारीयों के खिलाफ संभाग प्रमुखों ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. 


बता दें कि राज्य के डाकघरों में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम 2018 के तहत डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था लागू की गई थी. हालांकि कर्मचारी इस व्यवस्था को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. हजारों कर्मचारी अब भी मैनुअली काम कर रहे हैं. जिससे विभाग को यह जानने में परेशानी होती है कि क्या वे वाकई काम कर रहे हैं या नहीं. अब सर्कल ऑफिसर ने सभी संभागीय कार्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि जो कर्मचारी अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं, उन्हें शॉकोज नोटिस भेजा जाए.