ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए

Home / news / बिहार के 20% थानों में होगी महिला SHO की तैनाती, DGP भट्टी ने...

बिहार के 20% थानों में होगी महिला SHO की तैनाती, DGP भट्टी ने किया बड़ा एलान

16-Aug-2024 03:03 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार सरकार हमेशा से ही महिलाओं को आगे बढ़ाने को लेकर तत्पर नजर आती है। सूबे के मुखिया यह बात दुहराते हुए भी नजर आते हैं कि हमने महिलाओं को सबसे अधिक आगे बढ़ाने का काम किया है। ऐसे में अब राज्य के मुखिया नीतीश कुमार के निर्देश के उपरांत बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी ने बड़ा एलान किया है। 


बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने कहा कि अब बिहार की 20 प्रतिशत महिला पुलिस अधिकारी थानों की अगुवाई करेंगी। डीजीपी ने साफ किया कि बिहार में 20 प्रतिशत महिला अधिकारी के हाथों में थाने की कमान होगी। डीजीपी ने कहा कि बिहार पुलिस में कार्यरत महिलाओं की संख्या करीब 30 हजार हो गई है। उनमें से 223 महिला अधिकारी राज्यभर में थाना प्रभारी या अतिरिक्त थाना प्रभारी के रूप में तैनात हैं।


डीजीपी ने कहा कि  अब जल्द ही 20 प्रतिशत महिला पुलिस अधिकारी थानों की अगुवाई करेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य के हर थाने में महिला ‘हेल्प डेस्क’ की स्थापना की गई है...जहां शिकायत की सुनवाई से लेकर कार्रवाई तक महिला पुलिस अधिकारी ही निष्पादित कर रही हैं। डीजीपी ने कहा कि बिहार पुलिस, बल में महिलाओं की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए 25 लाख रुपये का प्रावधान पहले से है जिसे बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये करने की तैयारी है।


उन्होंने कहा कि अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है...लेकिन हम इस दिशा में काम कर रहे हैं। इस संबंध में सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है। यह राशि बिहार पुलिस अपने कल्याण कोष से देगी। डीजीपी ने कहा कि जहां तक पुलिसकर्मियों की प्रोन्नति का सवाल है, हाल के दिनों में करीब 15 हजार कर्मियों को प्रोन्नति दी गई है एवं अब सभी पुलिसकर्मियों को समय पर प्रोन्नति देने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में पहली बार राष्ट्रीय मानक के दो ‘साइबर फोरेंसिक लैब’ बनने जा रहे हैं।