ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात

Home / news / बिहार के 2 अफसर बने IG, सरकार ने 22 IPS अधिकारियों को दिया...

बिहार के 2 अफसर बने IG, सरकार ने 22 IPS अधिकारियों को दिया प्रमोशन, देखिये पूरी लिस्ट

10-Mar-2021 08:45 PM

PATNA :  इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. सरकार ने 22 IPS अधिकारियों को प्रमोशन दिया है. बिहार के दो सीनियर आईपीएस अधिकारियों को प्रमोट कर इन्हें आईजी बनाया गया है. सरकार की ओर से इनके प्रोन्नति की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे प्रोमोशन की पूरी लिस्ट दी हुई है.


केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक बिहार कैडर के 2001 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी शालीन और 1998 बैच के सीनियर अफसर अमृत राज को आईजी और इनके समकक्ष लेवल पर प्रोन्नति मिली है. इन दोनों अधिकारियों के अलावा केंद्र सरकार ने विभिन्न कैडर के 20 अन्य अधिकारियों को भी प्रोमोशन दिया है.


गौरतलब हो कि अप्रैल 2017 में गृह मंत्रालय के निर्णय के बाद राज्य सरकार ने सेंट्रल रेंज (पटना) के डीआईजी शालीन को विरमित कर दिया था. तब से वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. 5 वर्षों तक वे एनएसजी (नई दिल्ली) में डीआईजी की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. आपको बता दें कि 2001 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अफसर शालीन वर्ष 2008 से 2014 तक प्रधानमंत्री के सुरक्षा दस्ता एसपीजी में रह चुके हैं. इस दौरान वे दो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (पूर्व) पीएम नरेंद्र मोदी के आंतरिक सुरक्षा घेरे के इंचार्ज थे. उन्हें एसपीजी के तेजतर्रार अधिकारियों में गिना जाता था. 


आपको याद हो कि आईपीएस अफसर शालिन की पहचान पटना की ट्रैफिक अभियान को दुरुस्त करने वाले अधिकारी के रूप में भी होती थी. राजधानी के ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभालते हुए उन्होंने सड़कों पर पुलिसिया घेराबंदी कर लहरिया बाइकर्स को खदेड़ा तो बिना हेलमेट बाइक ड्राइविंग पर रोक लगाया था. 


news image