बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
26-Jun-2021 10:19 AM
PATNA : बिहार के कई हिस्सों में बीती रात से मुसलाधार बारिश हो रही है. राजधानी पटना के कई इलाकों में जलजमाव से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में कई हिस्सों से अगले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसमें गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, समस्तीपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, गया शामिल हैं.
मौसम विभाग ने इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है. मौसम विभाग ने इन जिलों में अलर्ट जारी किया है कि यहां अगले कुछ घंटों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है.
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आने वाली निम्न हवा के दबाव की वजह से 27 जून तक सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में 20 से 40 MM तक बारिश होगी. साथ ही इन इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों से घर में ही रहने की अपील की है.
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का प्रभाव कम हो गया है, लेकिन मौसमी सिस्टम ऐसा एक्टिव हुआ है जिसे दक्षिण बिहार में गरज एवं वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के जिलों में लोगों को 24 घंटे का अलर्ट जारी किया है. बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, कटिहार, बांका, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, खगड़ियों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश और आकाशीय बिजली काे लेकर चेतावनी दी है.