ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / बिहार के 14 जिलों में बाढ़ का कहर, 50 लाख लोग हुए प्रभावित

बिहार के 14 जिलों में बाढ़ का कहर, 50 लाख लोग हुए प्रभावित

02-Aug-2020 08:25 AM

PATNA: बिहार में बाढ़ का कहर जारी है. बाढ़ के कारण 14 जिलों के करीब 50 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं. बाढ़ के कारण लाखों लोग बेघर होकर सड़क किनारे अपना गुजारा कर रहे हैं. सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि राज्य के 14 जिलों के 112 प्रखंडों के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे हैं. 

94 हजार लोगों के खाते में 6-6 हजार रुपए भेजा गया

बाढ़ प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद की जा रही है. अब तक बाढ़ से प्रभावित एक लाख 94 हजार परिवारों के खाते में 6-6 हजार की सहायता राशि भेज दी गई है. बाकी प्रभावित लोगों के बीच पैसा भेजने का काम जारी है. बाढ़ प्रभावित लोगों के कई जगहों पर 1340 सामुदायिक किचेन चलाए जा रहे हैं, जिनमें प्रतिदिन करीब 9 लाख लोग भोजन कर रहे हैं. यह सरकार का दावा है. 

कई हाइवे पर चढ़ा पानी

बाढ़  प्रभावित जिलों में सड़क मार्ग पर परिचालन काफी प्रभावित हुआ है. कई जिलों में तो ठप हो गया है. कई एनएच और एसएच के उपर से पानी बह रहा हैं. छपरा-मुजफ्फरपर एनएच 722 पर आवागमन को बंद हो गया है. मोतिहारी में एसएच 74 पर भी पानी के कारण गाड़ियों के परिचालन बंद है. बच्चा प्रसाद सिंह कॉलेज के पास सड़क पर चार फीट पानी बह रहा है. बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को लेकर हो रही है. इसके अलावे मवेशियों को चारा जुटाने में काफी संघर्ष करना पड़ रहा हैं. फिलहाल नेपाल के तराई इलाके में बारिश बंद हो गई है. जिससे इन इलाकों में कुछ दिनों के बाद राहत मिल सकती है.