ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार के 113 IPS अधिकारियों ने नहीं दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, 31...

बिहार के 113 IPS अधिकारियों ने नहीं दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, 31 जनवरी से पहले पूरी जानकारी देने का निर्देश

23-Jan-2023 08:38 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार कैडर के 113 आईपीएस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया है. केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक हर साल आईपीएस अधिकारियों को अपनी सारी संपत्ति का ब्योरा देना होता है. लेकिन बिहार के आईपीएस अधिकारी लेट-लतीफी कर रहे हैं. लिहाजा बिहार सरकार के गृह  विभाग ने उन सबों को तत्काल संपत्ति का ब्योरा देने को कहा है।


बिहार सरकार के गृह विभाग के संयुक्त सचिव दिनेश कुमार राय की ओर से डीजीपी को पत्र जारी किया है. पत्र में कहा गया है कि बिहार कैडर के भारतीय पुलिस सेवा यानि आईपीएस के कुल 113 पदाधिकारियों ने अब तक साल 2022 की वार्षिक अचल सम्पत्ति विवरणी ऑनलाईन समर्पित नहीं किया है. गृह विभाग के पत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक भारतीय पुलिस सेवा के सभी पदाधिकारियों को प्रत्येक साल अपनी वार्षिक अचल सम्पत्ति विवरणी 31 जनवरी तक ऑनलाईन समर्पित करना जरूरी है।


भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि जो पदाधिकारी अपनी संपत्ति का विवरण देंगे उन्हें ही विजलेंस क्लीयरेंस मिलेगा. इसके साथ ही उन अधिकारियों एसीआर भी लंबित रखा जायेगा. ऐसे में डीजीपी से आग्रह किया गया है कि वे सभी पदाधिकारियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा 31 जनवरी से पहले दे देने का निर्देश जारी करें।


इन अधिकारियों ने नहीं दिया है ब्योरा

राज्य सरकार के गृह  विभाग उन 113 अधिकारियों का नाम भी डीजीपी को भेजा है जिन्होंने संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है. उनमें मनु महाराज, शोभा अहोतकर, नैयर हसनैन खान, मानवजीत सिंह ढिल्लो, भानु प्रताप सिंह, किरण कुमार गोरख जाधव, ललित मोहन शर्मा, मनीष कुमार, मो. कासिम, सोनाक्षी सिंह, अरविंद कुमार प्रधान, मनमोहन सिंह, आर. मलारविजी, रविंद्र शंकरण, अनिल किशोर यादव, सुधांशु कुमार, अजिताभ कुमार, रत्न संजय, सुनील कुमार, विनय कुमार, एम. सुनील कुमांर नायक, निशांत तिवारी, अनुसूईया रणसिंह साहू, पंकज कुमार राज, सिद्धार्थ मोहन जैन, मो. शफीकुल हक, प्रणव कुमार प्रवीण, विवेक कुमार, किम, मनोज कुमार, हरप्रीत कौर, पुष्कर आऩंद, नीलेश कुमार समेत कुल 113 पदाधिकारियों के नाम हैं.