बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
28-Dec-2020 07:51 PM
PATNA: बिहार में 10 आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन को मंजूरी मिल गयी है. गृह विभाग के प्रोन्नति समिति की बैठक में उन्हें प्रमोट करने का फैसला ले लिया गया है. हालांकि अभी औपचारिक अधिसूचना जारी होने में वक्त लगेगा.
बिहार सरकार के गृह विभाग के प्रोन्नति समिति ने एक एडीजी को डीजी, 6 आईजी को एडीजी और 3 डीआईजी को आईजी में प्रमोशन देने की मंजूरी दे दी है. गृह विभाग के सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक 1990 बैच की आईपीएस अधिकारी शोभा अहोतकर को डीजी पद पर प्रमोशन देने की मंजूरी दी गयी है. शोभा अहोतकर बहुचर्चित पुलिस अधिकारी रही हैं.
6 आईजी बनेंगे एडीजी
बिहार सरकार ने 6 आईजी को एडीजी पद पर प्रमोशन देने का भी फैसला ले लिया है. जिन आईजी को एडीजी में प्रमोशन देने का फैसला लिया गया है. उनमें नैयर हसनैन खान, पारसनाथ, अमित जैन, बच्चू सिंह मीणा और कमलकिशोर सिंह का नाम शामिल है.
विकास वैभव समेत 3 डीआईजी को मिलेगी प्रोन्नति
वहीं नीतीश सरकार ने तीन डीआईजी को भी आईजी पद पर प्रोन्नति देने का फैसला ले लिया है. एटीएस के डीआईजी विकास वैभव, सहरसा के डीआईजी सुरेश चौधरी और छपरा के डीआईजी विजय वर्मा को आईजी पद पर प्रमोशन दिया जायेगा. हालांकि ये फैसला फिलहाल प्रोन्नति समिति की बैठक में लिया गया है. सरकारी प्रक्रियाओं के बाद प्रमोशन की अधिसूचना जारी होगी. उसके बाद ही प्रमोट होने वाले अधिकारियों की नये सिरे से पोस्टिंग की जायेगी.