ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / बिहार के 10 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार के 10 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, देखिए पूरी लिस्ट

09-Dec-2020 06:59 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को प्रमोशन दिया है. 2015 और 2016 बैच के आईएएस अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर के वेतनमान स्तर में प्रोन्नति दी गई है, जिसमें 8 डीडीसी और दो नगर आयुक्त शामिल हैं. इस खबर में इन अधिकारियों की पूरी लिस्ट दी हुई है.


जिन अधिकारियों को सरकार ने प्रोन्नति दी है, उनमें गोपालगंज के उप विकास आयुक्त जिला सह परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सज्जन आर का नाम सबसे ऊपर है, इन्हें 30 अक्टूबर 2019 के प्रभाव से प्रोन्नति दी गई है. इसके अलावा भागलपुर की नगर आयुक्त जे प्रियदर्शनी को 26 अक्टूबर 2019 के प्रभाव से प्रोन्नति दी गई है, यह दोनों 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.


2016 बैच के आठ अधिकारियों को 1 जनवरी 2020 के प्रभाव से प्रोन्नति दी गई है. इनमें पटना के उप विकास आयुक्त ऋषि पांडे, नालंदा के नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल, बांका के उप विकास आयुक्त रवि प्रकाश, कटिहार के उप विकास आयुक्त वर्षा सिंह, जहानाबाद के उप विकास आयुक्त मुकुल कुमार गुप्ता, औरंगाबाद के उप विकास आयुक्त अंशुल कुमार, नवादा के उप विकास आयुक्त वैभव चौधरी और  वैशाली के उप विकास आयुक्त विजय प्रकाश मीणा शामिल हैं.



news image